कोरोना वायरस के संक्रमण का ख़तरा अभी खत्म नहीं हुआ है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले सामने आये हैं। देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,80,094 हो गई है। अगर सक्रिय मामले की बात करे तो मरीजों की संख्या घटकर 2,371 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से भारत में अभी तक 5,30,721 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.20 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत है।
देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत
नए आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,371 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 52 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,47,002 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.14 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
बीते साल संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार थी
गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



