उत्तर प्रदेश : BJP विधायक वीरेन्द्र सिंह सिरोही का निधन, CM योगी ने जताया शोक

Summary :

74 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह सिरोही को लीवर की बीमारी थी जिसके चलते सोमवार को उनका निधन हो गया।मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया। 74 वर्षीय वीरेन्द्र सिंह सिरोही को लीवर की बीमारी थी जिसके चलते उनके परिजनों ने 8 फरवरी को दिल्ली के एक निजी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया था। उनका पार्थिव शरीर सोमवार को बुलंदशहर पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने भाजपा नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “बुलंदशहर सदर से विधायक श्री वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।”

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

बता दें उनका अंतिम संस्कार बुलंदशहर में शाम तक होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिरोही प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे तक बुलंदशहर पहुंचेंगे। उनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा भी बुलंदशहर आएंगे।

Desk Team