भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर सीएए के समर्थन में आज गुरुवार को आगरा में पहली रैली को संबोधित कर अपनी नई सियासी पारी की शुरुआत करेंगे।
JNU और जामिया में पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, सबका इलाज कर देंगे : संजीव बालिया
भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता और मंत्री आ रहे हैं। इनसे पहले जितने भी नेता राष्ट्रीय नेतृत्व में शामिल हैं उन सभी ने अपनी शुरुआत उप्र से की है इन नेताओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। इसी कारण पूर्णकालिक अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद नड्डा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सीएए के समर्थन में जनसभाओं की शुरुआत नड्डा ने ही उप्र से की थी और आज समापन भी वही करने जा रहे हैं। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में यह महत्वपूर्ण हो जाता है। इसी लिहाज से नेता यहां से अपना भावनात्मक जुड़ाव रखना चाहते हैं।
PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाल ठाकरे को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर कही ये बात
सीएए पर भड़की हिंसा के बाद से संघ परिवार की चिंता का यह प्रमुख विषय बन गया है। सामाजिक समरसता में जुटे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भाजपा और दूसरे सहयोगी संगठनों के साथ समाज में फैले भ्रम को दूर करने में जुटा है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक कर उन तक सही तथ्य पहुंचाए जा रहे हैं।
रैली को महत्वपूर्ण बनाने के लिए भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। संगठन के महामंत्री सुनील बसंल ने रैली में व्यवस्था की कमान स्वयं संभाल रखी है। वह इसके लिए एक दिन पहले ही आगरा पहुंच गए थे। प्रदेश महामंत्री एवं जन जागरण अभियान प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि रैली को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे।
भाजपा नेता रूपा गांगुली बोली- दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मानवाधिकार कानून है सीएए
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में आमजन व समाजिक संगठनों के लोग रैली में शामिल होकर सीएए का समर्थन करेंगे। शुक्ला ने बताया कि कामयाब रैलियों ने विपक्ष द्वारा सीएए के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार की हवा निकाल दी है। एडीजी अजय आनंद, आइजी रेंज ए. सतीश गणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार, जिला अधिकारी पी.एन. सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने रैली स्थल कोठी मीना बाजार पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App



