पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोल की कीमत दिल्ली और मुंबई में 17 पैसे जबकि कोलकाता में 16 पैसे और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर कम हो गई है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली और कोलकाता में 19 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर घट गया है।
JNU और जामिया में पश्चिमी यूपी के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण दे दो, सबका इलाज कर देंगे : संजीव बालियान
बीते 12 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.36 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ जबकि डीजल के दाम में उपभोक्ताओं को 1.31 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.65 रुपये, 77.26 रुपये, 80.25 रुपये और 77.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार, चारों महानगरों में डीजल की कीमत भी घटकर क्रमश: 67.86 रुपये, 70.22 रुपये, 71.15 रुपये और 71.70 रुपये प्रति लीटर हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



