राजस्थान के उदयपुर जिले स्थित ऋषभदेव में पंचायत चुनाव परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद हुई हिंसा में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ऋषभदेव के एसएचओ शैलेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा, “बुधवार को पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होते ही हारे हुए प्रत्याशी सड़कों पर वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने मतदान कार्य में लगी एक बस और पुलिस की एक जीप को भी आग के हवाले कर दिया।”
उन्होंने आगे कहा, “घटना स्थल से पत्थरबाजी की भी सूचना मिली, जिसके बाद पूरा घटनाक्रम देखते हुए स्थिति पर नियंत्रण के लिए बुधवार रात भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई और रात भर गश्त चलती रही।” पंचायत चुनाव लड़ रहे छह उम्मीदवारों में से एक कृष्णा कुमारी के 297 मतों से विजेता घोषित होने के बाद तनाव बढ़ गया।
पुलिस ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



