दिल्ली की भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को ही जनादेश मिलने का दावा किया है। तिवारी ने विंध्याचल मंदिर में सोमवार को दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली भाजपा को अगले चुनाव में 10 और सीटें मिलेंगी। बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए तिवारी ने कहा कि इस चुनाव के नतीजों से साबित होता है कि लोग भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ हैं। विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने से पहले तिवारी ने भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा द्वारा आयोजित हवन में भी भाग लिया


Download Android App
Download iOS App



