उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है और अगर भाजपा चुनाव जीत गयी तो वह लोकतंत्र और संविधान को खत्म कर देगी। यादव ने शनिवार को बलरामपुर में एक चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सरकारी संस्थाओं को बेच कर आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए यादव ने कहा, ‘‘बाबा मुख्यमंत्री मुझे दंगेश कहते हैं लेकिन अपना चेहरा शीशे में नहीं देखते, अगर शीशे में अपना चेहरा देखें तो पता चल जाएगा कि दंगेश कौन है।’’
सपा की मांग है कि जातीय जनगणना कराई जाए लेकिन
उन्होंने कहा कि सपा की मांग है कि जातीय जनगणना कराई जाए लेकिन भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है, ऐसे में प्रदेश में सपा सरकार बनते ही जातीय जनगणना कराई जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा वाले कानून व्यवस्था की बात तो करते हैं लेकिन इनके राज में कोई सुरक्षित नहीं है, सबसे ज्यादा मौतें पुलिस हिरासत में हो रही हैं और यहाँ तक कि अवैध वसूली के मामले में एक आईपीएस अभी भी फरार चल रहा है लेकिन आज तक उसकी गिरफ्तारी नही हो पाई।
सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, महिलाओं को नौकरियों में देंगे 33 फीसदी आरक्षण: डिंपल यादव
भाजपा प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन देने का राग अलाप रही है लेकिन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है लोग बेरोजगार हो गए है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि प्रदेश में ग्यारह लाख पद खाली पड़े है जैसे ही सपा की सरकार बनेगी, खाली पदों को भरा जाएगा। यादव ने यह भी कहा कि भाजपा प्रदेश में गरीबों को मुफ्त राशन देने का राग अलाप रही है लेकिन मार्च के बाद इसे बंद कर देगी , मगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पूरे पांच वर्ष गरीबों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता छुट्टा सांड से बहुत परेशान है और सरकार बनते ही किसानों की फसल बचाने के साथ साथ गौशाला बनाने का भी काम किया जाएगा।
पाँचवे और छठे चरण के बाद बाबा (योगी) घर चले जायेंगे- अखिलेश
उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि पार्टी ने पहले दो चरण में ही शतक बना लिया है, बाकी दो चरणों के बाद तस्वीर और साफ हो गयी है इसीलिए बाबा के चेहरे पर बारह बज रहे है। उन्होंने कहा कि पाँचवे और छठे चरण के बाद बाबा (योगी) घर चले जायेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में चल रही सपा की आंधी के कारण भाजपा नेताओं की भाषा बदल गयी है और भाजपा के बड़े बड़े नेता अनाप-शनाप बक रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



