उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार और भाजपा के बागी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी और बदायूं से भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी आस्था अडिग है। मौर्य के सपा में जाने के बाद पहली बार बदायूं पहुंची संघमित्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि वह भाजपा की समर्पित कार्यकर्ता हैं।
पीएम मोदी के समक्ष रख दिया है अपना पक्ष
पिता द्वारा भाजपा में दलित और पिछड़े का सम्मान नहीं होने के पिता के आरोप पर उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने अपना पक्ष प्रधानमंत्री जी के समक्ष रख दिया है। उन्होंने कहा, मुझे इस बारे में और कुछ नहीं कहना है। वह बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए अगले तीन दिन क्षेत्र में रहेंगी संघमित्रा ने बदायूं जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि पार्टी का चुनाव में प्रदर्शन उम्मीद से भी अच्छा होगा।
किसी के विरोध में नहीं थी फेसबुक पोस्ट : संघमित्रा
संघमित्रा ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव के बारे में अपनी एक फेसबुक टिप्पणी के बारे में स्पष्ट किया कि उनके वक्तव्य से व्यर्थ में भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश की गयी। उन्होंने कहा कि उक्त पोस्ट किसी के विरोध में नहीं थी बल्कि उसमें उनका आशय यह सवाल उठाना था कि बहन और बेटियों का जाति एवं धर्म कब से होने लगा।


Download Android App
Download iOS App



