बाजार में एक लड़के द्वारा कथित तौर पर कुछ सब्जियां चुराने के बाद उसकी पिटाई करने के आरोप में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक (कानपुर बाहरी) अष्टभुजा पी. सिंह ने कहा, “हम घटना में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। हम घटना के वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान भी कर रहे हैं।”
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़के के कपड़े उतार दिए गए, उसके हाथों को पीछे से रस्सी से बांध दिया गया और थोड़ी सी सब्जियां चोरी करने के लिए बेरहमी से पीटा गया। यह घटना दो दिन पहले की है।
घटना की प्राथमिकी सचेंडी थाने में दर्ज करायी गयी है। चकरपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सचेंडी पुलिस में एक दर्जन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने कहा कि लड़के की पहचान अब तक नहीं हुई है। वे उसका पता लगाने की भी कोशिश कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App



