लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना महामारी को लेकर परेशानी का सामना कर रहे गरीब और दैनिक मजदूरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से आर्थिक मदद की मांग की है। मायावती ने मंगलवार को ट्वीट किया, कोरोना महामारी को लेकर देश और उत्तर प्रदेश में भी जबर्दस्त लॉकडाउन से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।
1. कोरोना महामारी को लेकर देश व यूपी में भी जबर्दस्त लॉकडाउन से आमजनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। करोड़ों गरीब व दैनिक मेहनतकश लोगों के सामने भूखमरी जैसी विपत्ति का सामना है। अतः यह बहुत जरूरी है कि केन्द्र व राज्य सरकारें उनकी तत्काल समुचित आर्थिक मदद करें।
— Mayawati (@Mayawati) March 24, 2020
उन्होंने कहा, करोड़ों गरीब व दैनिक मेहनतकश लोग भूखमरी जैसी विपत्ति का सामना कर रहे हैं। अतः यह बहुत जरूरी है कि केन्द्र व राज्य सरकारें उनकी तत्काल समुचित आर्थिक मदद करें।
2. बी.एस.पी. के सभी सामर्थ्यवान लोगों से भी विशेष अपील है कि वे इस लॉकडाउन में अति-जरूरतमन्दों की भरसक मदद करने का पूरा-पूरा प्रयास करें।
— Mayawati (@Mayawati) March 24, 2020
एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा, बसपा की सभी सामर्थ्यवान लोगों से भी विशेष अपील है कि वे इस लॉकडाउन में अति-जरूरतमन्दों की भरसक मदद करने का पूरा-पूरा प्रयास करें।


Download Android App
Download iOS App



