कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए है। इसी के मद्देनजर गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को लोगों से सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह वायरस अब विदेश से लौटे लोगों के परिवार के सदस्यों में फैल रही है।
रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि लोगों को इस बीमारी को गंभीरता से लेना चाहिए और ऐहतियात बरतनी चाहिए क्योंकि संसाधनों एवं प्रौद्योगिकी के होने के बावजूद अमेरिका जैसा विकसित देश भी इसके फैलाव को नहीं रोक सका है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि अब तक विभिन्न एयरपोर्ट पर 15।24 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है और 69,436 लोगों को घर में ही पृथक रहने (क्वारंटाइन) की सलाह दी गई है जिनका मेडिकल एवं अर्द्ध चिकित्सा कर्मी उपचार कर रहे हैं।
CM प्रमोद सावंत का ऐलान, गोवा में मंगलवार रात से 31 मार्च तक लॉकडाउन
रेड्डी ने कहा, ‘‘अभी तक विदेश से लौटे ज्यादातर लोग वायरस से संक्रमित हैं। अब यह उनके परिवार के सदस्यों में फैलना शुरू हुआ है। इसलिये हम सावधानी बरत रहे हैं। लोगों को इस बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए और सामजिक दूरी सहित प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। ’’ गौरतलब है कि अब तक 32 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलो में पूरी तरह से लॉकडाउन है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू लगा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



