कोरोना वायरस को लेकर WHO ने कहा- भारत के पास वैश्विक महामारी से निपटने की है जबरदस्त क्षमता

Summary :

डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि ‘दुनिया का दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस महामारी से निपटने की जबरदस्त क्षमता रखता है क्योंकि उसे चेचक और पोलियो से लक्षित वर्ग को लेकर किए गए प्रयासों के साथ निपटने का अनुभव है।’

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अधिकारी ने कहा कि चेचक और पोलियो के उन्मूलन में विश्व में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारत के पास कोरोना वायरस संक्रमण से पैदा हुई घातक वैश्विक महामारी से निपटने की भी जबरदस्त क्षमता है। डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक माइकल रेयान ने कहा कि ‘दुनिया का दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश भारत कोरोना वायरस महामारी से निपटने की जबरदस्त क्षमता रखता है क्योंकि उसे चेचक और पोलियो से लक्षित वर्ग को लेकर किए गए प्रयासों के साथ निपटने का अनुभव है।’
वैश्विक महामारी कोविड-19 पर सोमवार को जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘इन दो रोगों के उन्मूलन में भारत ने दुनिया का नेतृत्व किया और देश से उनका खात्मा किया।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘लक्षित वर्ग को लेकर किए गए प्रयासों के साथ भारत ने चेचक को मात दी और दुनिया को इस तरह एक बड़ा उपहार दिया। भारत ने पोलियो को भी जड़ से उखाड़ फेंका।’’
रेयान ने कहा कि ‘‘यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है कि भारत जैसे देश अपने अनुभव के आधार पर दुनिया को बताएं कि क्या किया जा सकता है।’’ डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 14,652 हो गई है और 3,34,000 से अधिक लोग दुनिया भर में इससे प्रभावित हैं। महानिदेशक ने बताया कि चीन में इसके का पता लगने के बाद प्रभावितों की संख्या एक लाख पहुंचने में 67 दिन लगे थे, जबकि इसमें एक लाख और जुड़ने में महज 11 दिन लगे और इसके चार दिन बाद एक लाख और लोग इससे संक्रमित मिले।

हिमाचल प्रदेश : राज्य सरकार ने कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर आज शाम 5 बजे से कर्फ्यू का किया ऐलान 

डब्ल्यूएचओके महानिदेशक डॉ. टेडरोस अधानोम घेब्रेयेसस ने सोमवार को चेतावनी दी कि कोरोना वायरस महामारी साफ तौर पर तेजी से बढ़ रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस पर काबू पाना अब भी संभव है। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनियाभर में लगभग 15,000 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं भारत में अब तक 500 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं 10 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।

Desk Team