कर्नाटक में कोरोना वायरस (कोविड-19)के चार नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 38 हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मामले बढ़कर 536 पहुंच गए हैं। आधिकारिक सूचना में कहा गया, “कर्नाटक में अब तक जिन 38 मामलों की पुष्टि हुई है उनमें से तीन केरल जाने वाले यात्री थे, जो कर्नाटक में हवाई अड्डे पर उतरे थे।”
सूचना में कहा गया कि सोमवार को अपराह्न दो बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे के बीच कर्नाटक में संक्रमण के चार नए मामलों की पुष्टि हुई जिनमें से तीन व्यक्तियों ने दुबई की यात्रा की थी। इस बीच ऑस्ट्रेलिया से लौटे दो व्यक्तियों समेत तीन लोगों को घर में पृथक रहने के नियम का उल्लंघन करने पर यहां हिरासत में लिया गया और उन्हें पृथक कर दिया गया।
हिमाचल प्रदेश : राज्य सरकार ने कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर आज शाम 5 बजे से कर्फ्यू का किया ऐलान
कोरोना के मद्देनजर कर्नाटक को लॉकडाउन किया गया है। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की, जो 31 मार्च तक लागू रहेगी। इससे पहले उन जिलों में ही लॉकडाउन किया गया था, जहां कोरोना के केस आए थे। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने खाद्य और भोजन सामग्री की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा, “ज्यादा मात्रा में खरीददारी करने और डरने की जरूरत नहीं है। खाद्य और भोजन सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। आप सभी के सहयोग से हम इस स्थिति से लड़ सकते हैं।” वहीं लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी बीच, मंगलवार का शहर के केआर मार्केट में लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर घूमते हुए नजर आए। ऐसे लोगों को पुलिस ने जबरदस्ती घर भेजा और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद कराया।


Download Android App
Download iOS App



