बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोला। मायावती ने कहा कि बीएसपी नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खुलकर बीजेपी से मिले हैं, और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है।
बीएसपी सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूपी में अम्बेडकरवादी लोग कभी भी सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफ नहीं करेंगे, जिसने, अपनी सरकार में इनके नाम से बनी योजनाओं व संस्थानों आदि के नाम अधिकांश बदल दिए है। जो अति निन्दनीय व शर्मनाक भी है।’
2. बीजेपी से, बी.एस.पी. नहीं बल्कि सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुये शपथ में, श्री अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2022
उन्होंने आगे लिखा, ‘बीजेपी से, बीएसपी नहीं बल्कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह खुलकर मिले है जिन्होंने बीजेपी के पिछले हुए शपथ में अखिलेश को बीजेपी से आर्शीवाद भी दिलाया है और अब अपने काम के लिए एक सदस्य को बीजेपी में भेज दिया है। यह जग-जाहिर है।’
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में जीत के बाद बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में बीएसपी और सपा के बीच तीखी बयानबाज़ी जारी है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में सपा ने बीएसपी को बीजेपी की बी टीम बताते हुए मायावती पर बीजेपी से मिले होने के आरोप लगाए थे। जिनपर पलटवार करते हुए मायावती ने अखिलेश को घेरा।


Download Android App
Download iOS App



