गाजियाबाद में मतगणना केंद्र पर BSP कार्यकर्ता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Summary :

जियाबाद शहर में वोटों की गिनती के दौरान बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता को हार्ट अटैक आ गया। मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में वोटों की गिनती के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कार्यकर्ता को हार्ट अटैक आ गया। मतगणना केंद्र पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बसपा नेता को हार्ट अटैक उस वक़्त आया जब वह मतगणना केंद्र के बाहर खड़े होकर नतीजों का इंतजार कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र बहुजन समाज पार्टी (BSP) के कार्यकर्ता अंकित यादव को हार्ट अटैक आ गया। अचानक जमीन पर गिरे अंकित को मतगणना केंद्र पर स्थित लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 सीटें जीतेगी और एक नया इतिहास रचा जएगा : भाजपा

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से बीजेपी ने अतुल गर्ग, कांग्रेस ने सुशांत गोयल, बीएसपी ने कृष्‍ण कुमार और समाजवादी पार्टी ने विशाल वर्मा को मैदान में उतारा है।  2017 में इस सीट से बीजेपी के अतुल गर्ग ने जीत दर्ज की थी। इस विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद जिले में 54.92 फीसदी मतदान हुआ था।

Desk Team