उत्तर प्रदेश में माफिया और अवैध निर्माण पर योगी सरकार का एक्शन दुगनी रफ्तार से चल रहा है। शामली जिले में कैराना से समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक नाहिद हसन के रिश्तेदार के कथित अवैध कब्जे वाली 10 बीघा जमीन पर किए गए निर्माण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया है।
शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बुधवार को बताया कि कैराना के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अगुवाई में राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति की 10 बीघा जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
सहारनपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल की मासूम बच्ची को नोच-नोच कर बनाया अपना निवाला
उन्होंने बताया कि यह अतिक्रमण कैराना से सपा विधायक नाहीद हसन के रिश्तेदार सरवर हसन ने कई साल पहले किया था। कौर ने बताया कि जिला प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चला रहा है और उसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।


Download Android App
Download iOS App



