उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुत्तों के झुंड ने खेत पर भूसे की रखवाली कर रहे एक वृद्ध किसान को नोच कर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में थाना शहर कोतवाली के गांव मुकीमपुर धर्मसी में सोमवार को 75 वर्षीय राधेश्याम जंगल में अपने खेत पर पड़े भूसे की रखवाली करने गया था।
देर शाम तक उसके वापस घर नहीं आने पर परिजन तलाश के लिए खेत पर गये। वहां उन्हें देखा कि राधेश्याम को कुत्ते नोंच रहे थे और वह बुरी तरह घायल था। किसी तरह कुत्तों को वहां से खदेड़ कर परिजन राधेश्याम को अस्पताल ले गए।
बिल्ली के ये शुभ-अशुभ संकेत हमें बताते हैं हानि और लाभ के बारे में
वहां उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी रामसेवक के अनुसार, गांव वालों ने बताया कि घटनास्थल के पास गांव वाले मृत पशुओं के अवशेष डालते हैं जिसकी वजह से अक्सर वहां आवारा कुत्ते पहुंच जाते हैं।


Download Android App
Download iOS App



