शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे एक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो जाने दो लोगों की मौत हो गई तथा 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र में ढाई घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे 13 श्रद्धालुओं की कार पहाड़पुर चौराहे पर सामने से आ रही एक मोटर साइकिल से टकरा गई और इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार भूरे (35), तथा नन्हे (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कार गहरी खाई में पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनके मुताबिक राहगीरों की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस तथा पुलिस ने घायलों को मिर्जापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में सभी को फर्रुखाबाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



