श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल के खिलाफ फेसबुक पर अपमानजनक बातें लिखने के मामले में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्द मामला दर्ज किया गया है। बिजनौर जिले में नगीना थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने रविवार बताया कि संजय बंसल ने स्वयं को चंपत राय बंसल का भाई बताते हुए तहरीर दी है कि उनके संज्ञान में विनीत नाम के व्यक्ति के फेसबुक का स्क्रीन शॉट लाया गया, जिसमें चंपत राय बंसल के खिलाफ अपमानजनक, आपत्तिजनक और निराधार बातें लिखी गयी हैं। संजय बंसल ने 18 जून को विनीत के मोबाइल पर फोन किया, तो फोन सुनने वाले व्यक्ति ने कहा कि नगीना की एक महिला के कहने पर यह सब लिखा गया है। व्यक्ति ने संजय के साथ फोन पर बातचीत के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि संजय बंसल की तहरीर के आधार पर एक महिला सहित तीन लोगों के विरुद्द भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



