रायबरेली में उन्नाव रेप पीड़िता के परिवार के साथ हुए सड़क हादसे में सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 10 अन्य लोगो पर एफआईआर दर्ज की है। साथ ही CBI ने 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक धमकी के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं इस सड़क हादसे में मारी गई पीड़िता की चाची का आज अंतिम संस्कार होना है। अंतिम संस्कार से पहले मृतक का शव उनके गांव लाया गया है। जिला प्रशासन ने पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला प्रशासन ने रास्ते के साथ ही घाट पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।’
उन्नाव मामला : कड़ी सुरक्षा के बीच होगा रेप पीड़िता की चाची का अंतिम संस्कार
हाई कोर्ट के आदेश की प्रति मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर शाम बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। गांव के साथ गंगाघाट तक पुलिस का पहरा रहेगा। इस मामले को लेकर सियासत अपने चरम पर है। मंगलवार को संसद में उन्नाव मामले को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कई विपक्षी दलों ने सदन परिसर में पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



