केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अवैध खनन घोटाले के सिलसिले में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के तीन परिसर शामिल हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि अखिलेश यादव नीत तत्कालीन समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में प्रजापति के पास खनन विभाग की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि मामला राज्य में विभिन्न जिलों में खनन लीज आवंटन में नियमों में उल्लंघन से जुड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



