देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर स्वयं सेवी संस्था सुलभ इंटरनेशनल के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में स्वच्छता एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरुकता अभियान शुरू किया। संस्था से जुड़े स्वयंसेवियों ने सार्वजनिक शौचालयों के आसपास स्वच्छता अभियान शुरू किया ,इसके अलावा किशोरियों और महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बांटे। यह अभियान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में भी चलाया जा रहा है ।
सुलभ इंटरनेशनल प्रति वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक बनाने के अभियान के रूप में मनाता है । संस्था के संस्थापक डा बिंदेश्वरी पाठक ने कहा,” पिछले छह साल से हम प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता के कार्यक्रम को बढ़ावा देने के रूप में मना रहे है । स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री के दिल के बहुत करीब है और यह देश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये बहुत आवश्यक भी है ।”


Download Android App
Download iOS App



