CM योगी आदित्यनाथ ने किया PM मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

Summary :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी कई अनकही और अनसुनी बातें हैं। 


बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने धर्मेन्द्र प्रधान की अगुआई में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक टीम बनाई है। उनके साथ अनुराग ठाकुर बुधवार से लखनऊ में हैं। कल पहले चरण की चुनावी बैठक के बाद गुरुवार को सीएम योगी ने नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।  

सीएम योगी की यहां पर मौजूदगी में आज ही भाजपा चुनावी संगठन की बैठक होगी। जिसके बाद सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सीएम योगी की मौजूदगी में भाजपा चुनावी संगठन की बैठक में सभी प्रभारियों के काम का बंटवारा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी गण गुरुवार को एक बार फिर से मंथन में लगे हैं।

Desk Team