लखनऊ अग्निकांड: CM योगी का मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख, घायलों को ₹50 हजार

Summary :

CM Yogi Compensation Announcement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में न केवल कई लोगों की जान गई, बल्कि 15 छात्रों के घर भी बर्बाद हो गए। इस घटना ने अनगिनत परिवारों के सपनों को हमेशा के लिए चकनाचूर कर दिया है। यह कोई अकेली घटना नहीं है; हाल के दिनों में देश भर में आग से जुड़ी त्रासदियों में कई लोगों की जान गई है। दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग और बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी…

CM Yogi Compensation Announcement: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस त्रासदी में न केवल कई लोगों की जान गई, बल्कि 15 छात्रों के घर भी बर्बाद हो गए। इस घटना ने अनगिनत परिवारों के सपनों को हमेशा के लिए चकनाचूर कर दिया है। यह कोई अकेली घटना नहीं है; हाल के दिनों में देश भर में आग से जुड़ी त्रासदियों में कई लोगों की जान गई है।

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग और बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग से लेकर लखनऊ के इस कोचिंग सेंटर में लगी आग तक—कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और ये सभी पुलिस, प्रशासन और गैर-जिम्मेदार मकान मालिकों की लापरवाही का शिकार बने हैंलखनऊ हादसे के बाद यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ तुरंत एक्शन में आ गए। घटना की जानकारी मिलने पर, उन्होंने अलीगढ़ का अपना दौरा बीच में ही छोड़ दिया और सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया और उसके बाद घायलों का हाल-चाल जानने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। इस घटना में जान गवाने वाले लोगों के लिए मुवाअजे का ऐलान किया गया है। मृतकों के लिए 5 लाख और घायलों के लिए 50 हजार की घोषणा की गई है योगी सरकार की तरफ से।

Lucknow Fire Incident: 15 लोगों की मौत, कई घायल

(credit-sm)

सोमवार को अलीगंज में एक तीन मंज़िला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस दुखद घटना में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में इमारत के मालिकों समेत 4 लोगों को गिरफ़्तार किया है। वहीं, मुख्यमंत्री के आदेश पर लापरवाही के आरोप में 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और आग लगने के कारणों तथा ज़िम्मेदार लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है।

Lucknow Fire News: मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

(credit-sm)

इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। KGMU के अनुसार, हादसे में शामिल कुल 22 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 15 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।