इसी के साथ योगी ने बैठक में संस्कृत विद्यालय के छात्रों को स्कोलरशिप देने के लिए विभाग से प्रस्ताव भी मांगा है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कार्ययोजना तैयार करें। इस दौरान सीएम योगी ने लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की नई वेबसाइट को लांच भी किया।
नई वेबसाइट के लांच के साथ ही यूपी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरु हो गई है। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में बार-बार विवरण नहीं देना होगा। इसके साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि समय पर नियुक्तियां की जाएं। ई-अधियाचन की व्यवस्था भी लागू करने का आश्वाशन दिया। बताया जा रहा है कि नई वेबसाइट युवाओं के लिए उपयोगी होगी। इससे शासन और आयोग में बेहतर कोडिनेशन स्थापित हो सकता है। तो इस तरह से सीएम योगी शिक्षा विभाग को लेकर बदलाव करने जा रहे है जिससे यूपी में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र को आयोग से लाभ मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App



