भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) पर सीधा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में ‘आतंकवादियों की पूजा की जाती थी’ जबकि हिंदुओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए जाते थे।
योगी ने साधा निशाना, बोले- सपा ने निदोर्षों पर झूठे मुकदमे ठोके थे
मुख्यमंत्री ने पिछड़े समुदाय की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, सपा सरकार ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ मामले वापस ले लिए थे और निदोर्षों पर झूठे मुकदमे ठोके थे। उन्होंने कहा, अखिलेश उस पार्टी से हैं, जो आतंकवादियों के लिए काम करती है, जबकि बीजेपी गरीबों के लिए काम करती है और यह राज्य एवं गरीबों, किसानों और महिलाओं सहित इसके लोगों के कल्याण के लिए तहे दिल से प्रतिबद्ध है।
24 करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं
यह कहते हुए कि उनकी सरकार ने जाति की राजनीति नहीं की, योगी आदित्यनाथ ने कहा, हमारी सरकार ने 24 करोड़ लोगों के सपनों को साकार करने के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इसने हमेशा समाज में सद्भाव लाने के लिए काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर दलित वर्गों की आवाज के रूप में उभरे और सामाजिक न्याय, समानता, भारतीय मूल्यों और परंपरा के प्रति उनके काम के कारण उन्हें सम्मान मिला। उन्होंने कहा, बाबासाहेब हमेशा भारत की अखंडता और सुरक्षा की बात करते थे। उन्होंने सामाजिक बुराइयों का विरोध किया और कहा कि पिछड़े वर्ग की आवाज उठाई जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



