उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नागल थाना क्षेत्र में एक कार और टैक्ट्रर ट्रॉली की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी भगवती शर्मा (55) अपने परिवार के साथ सहारनपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
समारोह में शामिल होने के बाद वे वापस दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे उनकी कार नागल थाना क्षेत्र में सूभरी और भाटखेड़ी के निकट पहुंची। उसी समय लकड़ियों से भरे टैक्ट्रर ट्राली आकर कार से बुरी तरह टकरा गयी।
पुलवामा हमले को लेकर दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और अमित शाह पर किया वार
इस टक्कर से कार में सवार भगवती शर्मा, उनकी पत्नी ममता शर्मा (50), उनके पुत्र गौरव शर्मा (28) और पुत्रवधु निधि शर्मा (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में भगवती का छोटा बेटा प्रतीक शर्मा (25) गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल प्रतीक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



