उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करने को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ मंगलवार को अदालत में परिवाद दाखिल किया।
आरोप है कि भाजपा सांसद तिवारी ने शिवपुर स्थित ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में सोमवार को आयोजित धर्म संसद में राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताया था। उन्होंने कहा था कि चीनी सेना सीमा से पीछे हट रही है और इससे राहुल गांधी के सीने में दर्द हो रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में अपर नगर मजिस्ट्रेट छठवें के यहां मंगलवार को परिवाद दाखिल किया। उन्होंने कहा कि अगर तिवारी माफी नहीं मांगते हैं तो इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उनके खिलाफ सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे।
कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद तिवारी ने राहुल गांधी के खिलाफ बेतुका बयान दिया है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत ठेस पहुंची है। हमने इस संबंध में आज उनके खिलाफ अदालत में परिवाद दाखिल किया है।


Download Android App
Download iOS App



