उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में रोजाना मरीजों का आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। यहा पर पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 59 और लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा 2926 हो गया।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को यहां बताया कि 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 59 और लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से अब तक 2926 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस संक्रमण से होने वाली मौतों का प्रतिशत 1.56 है। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 5325 नए मामले सामने आए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या 49242 है और अब तक 135613 संक्रमित लोग पूरी तरह ठीक हो कर घर जा चुके हैं। इस तरह लोगों के ठीक होने का प्रतिशत अब बढ़कर 72.21 हो गया है।
प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को सबसे ज्यादा 130445 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 4551619 नमूनों की जांच की जा चुकी है। प्रयोगशालाओं को जिलों के द्वारा कल लगभग 40000 नमूने जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 62744 कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित की जा चुकी हैं जिनके माध्यम से 672275 लक्षणत्मक व्यक्तियों की पहचान की गई है। प्रसाद ने बताया कि अगस्त के महीने में पॉजिटिविटी का प्रतिशत 4.9% है। उन्होंने कहा, ‘‘हम लगातार पांच के नीचे चल रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



