उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस पूरे राज्य में जनअभियान चलाकर अपना घोषणा पत्र बनायेगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कीं। बैठक में चुनावी घोषणा पत्र बनाने को लेकर मजबूत रणनीति तैयार हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ते आर्थिक हालात पर गंभीर चर्चा हुई।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि कांग्रेस पूरे राज्य में जनअभियान चलाकर अपना घोषणा पत्र बनायेगी। इस अभियान में विधानसभावार बैठकें करके जन सरोकार से जुड़ मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिये भी जनता से रायशुमारी की जाएगी। प्रदेश भर के बौद्धिक वर्ग और जन संगठनों से लिखित रूप से भी सलाह मांगी जाएगी। चुनावी घोषणा पत्र के लिए विधानसभा वार आम लोगों से भी इस तरह के सुझाव और मुद्दे आमंत्रित किये जायेंगे।
बैठक में मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य सलमान खुर्शीद, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, सुप्रिया श्रीनेत्र, विवेक बंसल, अमिताभ दुबे के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक दल नेता आराधना मिश्रा मोना उपस्थित थीं।


Download Android App
Download iOS App



