वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलों पर गुरुवार को उस वक्त विराम लग गया जब पार्टी ने अजय राय को इस सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, वाराणसी से अजय राय और गोरखपुर से मधुसूदन तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
पिछले कई हफ्ते से यह अटकलें चल रही थीं कि प्रियंका वाराणसी से मोदी को चुनौती दे सकती हैं। पार्टी और खुद प्रियंका की तरफ से ऐसे संकेत मिले थे जिनसे इस अटकल को और बल मिला था। अजय राय ने 2014 में भी मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह तीसरे स्थान पर रहे थे।
मायावती का PM पर निशाना, कहा-आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों के बावजूद आजाद घूम रहे
गौरतलब है कि मीडिमा में पिछले कुछ दिनों से अटकले लगायी जा रही थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़गी और प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देगी लेकिन अजय राय के उम्मीदवार बनने सभी अटकलों पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने अब तक 424 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App




