गंदगी और जानलेवा बीमारी डेंगू से त्रस्त कानपुर के बाशिंदो के प्रति हमदर्दी जताने की कवायद के तहत सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने नेतृत्व में सैंकड़ो की तादाद में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाल कर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को जमकर कोसा। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिले में डेंगू का प्रकोप फैलने के बावजूद प्रदेश सरकार बिल्कुल भी संजीदा नहीं है।
रोजाना इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर चार से पांच मौतें हो रही हैं अस्पतालों में बेड भरे हुए हैं। इन सबके बाद भी सरकार आकंडो मे दर्ज इन मौतों को स्वीकार कर रही है और न ही मनमाना पैसा वसूल रहे निजी अस्पतालों पर कोई कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार जल्द नहीं चेती तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सरकार ने भले ही कानपुर को स्मार्ट सिटी घोषित कर दिया हो लेकिन कानपुर की सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिसके चलते हैं लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
सीबीआई ने 100 रुपये घूस मांगने वाले दो डाक अधिकारियों के खिलाफ मामला किया दर्ज
कानपुर को लेकर काई बार एनजीटी भी कानपुर में प्रदूषण को लेकर के कई बार चेतावनी जारी कर चुकी है लेकिन सरकार आंख बंद करके बैठी हुई है। इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओ के साथ तिलक हाल से कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


Download Android App
Download iOS App



