कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को मेरठ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिले के 12 प्रखंडों में सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और मौन रखा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सैनिकों के परिजनों से मिलकर उनके दुःख दर्द को साझा किया।
गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी और भारत-चीन सीमा पर 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के कारण राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सभी राज्यों के कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर कहा कि कोरोना महामारी और भारतीय सैनिकों की शहादत की वजह से इस बार राहुल गांधी के जन्मदिन का उत्सव नहीं मनाया जाए।
उत्तर प्रदेश STF ने अपने कर्मचारियों को 52 चाइनीज ऐप तुरंत हटाने के दिए आदेश
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि कांग्रेस इस समय देश की सेना के साथ है, हमें गर्व है अपनी सेना के जवानों पर जो देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। पार्टी सरकार से इस कायरता पूर्ण हमले पर चीन को जवाब देने की मांग करती है।


Download Android App
Download iOS App



