कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रही एसयूवी में सवाल एक कांस्टेबल कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। कांस्टेबल के अलावा एसयूवी में चार और पुलिसकर्मी सवार थे। कांस्टेबल में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि शनिवार देर रात कांस्टेबल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आयी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि उसी एसयूवी वाहन में चार और पुलिसकर्मी सवार थे।
विकास दुबे की ‘मुठभेड़’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
विकास को उज्जैन से लेकर आ रही एसयूवी कानपुर के निकट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी थी। इसके बाद कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे विकास को पुलिस ने मार गिराया था। संक्रमित कांस्टेबल को भी मुठभेड़ के दौरान चोटें आयीं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल के संपर्क में आये लोगों का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



