गैंगस्टर विकास दुबे का लखनऊ स्थित घर एलडीए सोमवार को करेगा सील

Summary :

एलडीए रिकॉर्ड में लेआउट प्लान की कॉपी में बेसमेंट नहीं है, जबकि टीम के निरीक्षण के दौरान बेसमेंट मिला है। इसका मतलब है कि बेसमेंट का निर्माण प्राधिकरण से मंजूरी लिए बिना किया गया था।”

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए)  दुबे के कृष्णा नगर इलाके की इंद्रलोक कॉलोनी में बने घर को सोमवार को सील करेगा। 
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष शिवा कांत द्विवेदी ने कहा, “परिवार द्वारा दस्तावेज जमा नहीं करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। एलडीए रिकॉर्ड में लेआउट प्लान की कॉपी में बेसमेंट नहीं है, जबकि टीम के निरीक्षण के दौरान बेसमेंट मिला है। इसका मतलब है कि बेसमेंट का निर्माण प्राधिकरण से मंजूरी लिए बिना किया गया था।”

दुनियाभर में वैश्विक महामारी का हाहाकार, कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 27 लाख के करीब

 
बता दें कि घर के गेट की दीवार पर एक नोटिस चिपकाया गया था। इसमें घर के मालिक से गुरुवार शाम तक घर के लेआउट मैप सहित बाकी दस्तावेजों को एलडीए अधिकारियों के सामने पेश करने के लिए कहा गया था, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य एलडीए के पास नहीं पहुंचा। इस घर का निर्माण 1990 में विकास की पत्नी ऋचा दुबे के नाम पर किया गया था। एलडीए की एक टीम ने हाल ही में घर का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्हें घर में एक अनाधिकृत बेसमेंट मिला था। 

Desk Team