उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 2281 हो गई है। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 555 लोग संक्रमण से उबरकर अपने घरों को लौट गए हैं जबकि 41 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना के नए आंकड़ों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में कोविड-19 के 2281 मामले 63 जिलों से आए हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 1685 है।” अब तक कुल 555 लोग संक्रमण से उबरकर अपने घरों को लौट गए हैं जबकि 41 लोगों की मौत हुई है।” उन्होंने बताया कि कल प्रयोगशालाओं में 4177 नमूने की जांच की गयी जबकि 3740 नए सैम्पल भेजे गए। प्रदेश में पूल टेस्टिंग लगातार हो रही है। पूल टेस्टिंग शुरू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।

प्रसाद ने बताया कि कल 349 पूल की टेस्टिंग की गयी है और पूल में 1649 सैम्पल लगाए गए। इनमें से आठ पूल पाजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा, ”कोरोना संक्रामक बीमारी है। यह जाति, धर्म, मजहब कुछ नहीं देखती। यह किसी को भी हो सकती है, इसलिए अगर लक्षण आते हैं तो घबराये नहीं बल्कि तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र में आयें और जांच करायें। प्रदेश सरकार जांच और चिकित्सा की सुविधा नि:शुल्क मुहैया करा रही है।”


Download Android App
Download iOS App



