21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सूबे के 15 जिलों को सील कर दिया है। ये जिले बुधवार रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक के लिए सील किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यूपी की योगी सरकार ने आगरा, शामली, मेरठ, बरेली, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, गाजियाबाद, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, महाराजगंज, सीतापुर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और नोएडा को पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश में COVID-19 से चौथी मौत, आगरा में 76 साल की महिला ने तोड़ा दम
यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में अब लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ मीडिया, मेडिकल व पुलिस वालों को ही घर से निकलने की इजाजत होगी। सरकार ने इस संकट में मदद के लिए सामानों की होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया है। यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इन सभी जिलों के सारे घरों को सेनेटाइज किया जाएगा. आपको बता दें कि ये सभी जिले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


Download Android App
Download iOS App



