उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्री विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।
वाराणसी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से फिलहाल यात्रा करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो आसपास के जनपदों से लोग वाराणसी न आएं और अपने घरों में ही रहे।
उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को संक्रमित न पाए जाने की तीन दिन पहले की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश विदेश से आने वाले लोगों से अपील है कि बहुत आवश्यक न हो तो वाराणसी न आएं।


Download Android App
Download iOS App



