दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विश्व के अन्य देशों की तरह भारत में भी वायरस लगातार अपने पैर पसारता नजर आ रहा है। भारत में अब तक कोरोना के 147 मामले सामने आये हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कोरोना वायरस का तीसरा मामला सामने आया है।
शहर के एक मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड की टीम में शामिल एक डॉक्टर को कोरोना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 16 हो गई है। लखनऊ में कोरोना का पहला मामला 11 मार्च और दूसरा मामला 14 मार्च को सामने आया था।
कोरोना के कहर से AMU की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित
इससे पहले मंगलवार को नोएडा में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पहली मरीज नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस स्पेशिया सोसाइटी की है। जो हाल ही में फ्रांस से वापस आई है और 4 दिन से जिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। फ्रांस से लौटने से के बाद वह नोएडा सेक्टर 100 के फ्लैट में आई थी।
उसमें कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। वहीं दूसरा मरीज सेक्टर 78 के हाइड पार्क का है और आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। गौरतलब है कोरोना संक्रमण के 12 संदिग्धों को लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। सभी की जांच का नमूना केजीएमयू भेज दिया गया है। वहीं केजीएमयू में भर्ती कोरोना संक्रमित दोनों मरीजों की तबीयत स्थिर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



