उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,337 नये मामले सामने आने से बुधवार को संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,30,265 हो गयी जबकि संक्रमण से 86 और रोगियों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4,690 हो गई।अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 67,002 है जबकि 2,58,573 रोगी ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4690 हो गई है, जबकि कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 3,30,265 हो गयी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6337 नये मामले सामने आये हैं जबकि 6476 रोगी ठीक हुए हैं।
प्रसाद के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कोविड-19 जांच किये गये और इस तरह प्रदेश में अब तक 78 लाख से अधिक जांच की जा चुकी है। इस समय 35,415 रोगी घर पर पृथक-वास में हैं।


Download Android App
Download iOS App



