हैवानियत की सारी हदें पार,10वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

Summary :

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़िता हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात के वक्त पीड़िता हाईस्कूल की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में उसे बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और फिर जंगल में ले जाकर पांच लोगों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया है। धमकी दी है कि घटना की जानकारी किसी और को देने पर वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देंगे।
चंगुल से छूटकर घर लौटी पीड़िता ने वारदात की जानकारी  
Hyderabad: 9वीं-10वीं के 5 छात्रों ने छात्रा का गैंगरेप किया, वीडियो बनाया  और वायरल कर दिया 
आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर लौटी पीड़िता ने वारदात की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने पुलिस में तहरीर दिया है। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर पांचो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस की इन तीनों टीमों ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी के मुताबिक पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अलीगढ़ के चंदौस थाना क्षेत्र का मामला
हैवानियत की हद! 5 साल की बच्ची से गैंगरेप, हत्या करने के बाद दफनाया; 2  आरोपी अरेस्ट | BIHAR extent brutality PURNIA Gang rape with 5 year old girl  buried after murder 
पुलिस के मुताबिक मामला अलीगढ़ के चंदौस थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर का है। उस समय 15 वर्षीय पीड़िता हाई स्कूल की परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया रास्ते में दो युवकों ने उसे अगवा किया और बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। जहां तीन युवक पहले से मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि इन पांचो युवकों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पूरे वारदात के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बनाया है।
आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी  
accused was raping by threatening to make porn videos viral on social media  - अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी कर रहा था दुष्कर्म, पीड़िता  की शिकायत के बाद आरोपी
पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी और को नहीं देने की चेतावनी दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। इसमें गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ गभाना सुमन कनौजिया के मुताबिक आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें लगी हैं।
 

Desk Team