आगरा में सोमवार को अचानक गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के आठ लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
बनाते समय हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के भोगीपुरा वाल्मीकि बस्ती निवासी विनोद के घर में सुबह चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर में आग लग गयी । उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है और मामले की जांच की जा रही है।
एक दिन पहले ही खरीदा सिलिंडर
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक कृष्णवीर सिंह सिरोही ने बताया कि रविवार को ही घर में नया सिलिंडर आया था। आशंका है कि यह सिलिंडर लीक हो रहा होगा। रात में दुर्गेश ने गैस जलाई थी। उसे लीकेज का पता नहीं चला होगा। इससे रसोई में गैस भर गई। घर की खिड़की भी सर्दी की वजह से बंद थीं। परिवार के सदस्यों को लीक का पता नहीं चला। सुबह माचिस की तीली जलाने पर आग लग गई। सिलिंडर भी फट गया। हालांकि सिलिंडर नहीं मिला है। दमकल भी पहुंच गई थी। मगर, तब तक बुझ चुकी थी।
अफरातफरी का मचा माहौल
गैस सिलिंडर में धमाके से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जिस समय हादसा हुआ, उस समय महिलाएं घरों में साफ सफाई कर रही थीं। धमाके की आवाज सुनकर पहले लोग दहशत में रहे। बाद में विनोद के परिवार के सदस्यों की चीखपुकार सुनकर बाहर निकले।


Download Android App
Download iOS App



