अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं ने अबू धाबी पर यमनी विद्रोही हाउती द्वारा किए गए हमले के दौरान उन्हें रोकने के लिए जवाबी मिसाइलें दागी थीं। उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा सोमवार को की गई जवाबी कार्रवाई से देश मिसाइलों के हमलों से बचा।
अल दफ्रा एयर बेस पर अमेरिकी सेना मौजूद
अमेरिकी वायुसेना की पश्चिम एशिया कमान ने कहा कि अबू धाबी स्थित अल दफ्रा एयर बेस पर अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक मौजूद हैं तथा हमले के समय उन्होंने बंकरों में शरण ली थी।
गत दिनों पहले हूती आंतकियों ने किया था हमला
अबुधाबी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पिछले सोमवार को दो धमाके किए थे। जिसमें कई नागरिकों की मौत हो गई थी। इस हमले में तीन भारतीय लोग मारे गए थे। जबकि छह लोग घायल हुए हैं. यह हमला ड्रोन्स के जरिए किया गया था।


Download Android App
Download iOS App


