रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ का दौरा करेंगे

Summary :

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे। मार्च में लॉकडाउन के बाद से राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा नहीं किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार शाम से दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में रहेंगे। मार्च में लॉकडाउन के बाद से राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा नहीं किया है, हालांकि जुलाई में वो पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के वक्त कुछ घंटों के लिए यहां आए थे। 
रक्षा मंत्री लखनऊ में अपने आवास पर पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। सोमवार को वो यहां विकास की कई परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वो शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के परिवार से भी मिलेंगे, जिनका पिछले सप्ताह निधन हो गया था। राजनाथ सिंह एमएलसी चुनाव के लिए भी मतदाताओं से अपील करेंगे। इसके लिए मतदान मंगलवार को होना है। 

योगी के ‘हैदराबाद को भाग्यनगर बनाने’ वाले बयान पर ओवैसी का वार- नाम बदला तो नस्लें होंगी तबाह

Desk Team