बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कोरोना वायरस से संबंधित बताए जा रहे फंगस और अन्य रोगों को जानलेवा बताते हुए देश में अभी तक की स्वास्थ्य तैयारियों को आधा-अधूरा करार दिया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को ठोस उपायों पर काम करने की सलाह दी है।
2. घातक कोरोना से जुझ रही जनता को उससे मुक्ति के लिए वैक्सीन की देश में जितनी सख्त जरूरत है उससे कहीं कम उपलब्ध होने से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। केन्द्र व राज्य सरकारें आपसी सहयोग व समर्थन से इस सम्बंध में प्रभावी नीति बनाकर उसपर ईमानदारी से अमल करें बीएसपी की यह माँग।2/2
— Mayawati (@Mayawati) May 23, 2021
बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, “केवल कोरोना वायरस का प्रकोप ही नहीं बल्कि इससे जुड़े फंगस आदि के दूसरे रोग भी अति-गंभीर व जानलेवा हैं। इसके लिए भी केन्द्र और राज्य सरकारों को पूरी गंभीरता के साथ ठोस उपायों पर काम करना अत्यन्त जरूरी है क्योंकि कोरोना के मामले में देश में तैयारी अभी तक काफी कम व आधी-अधूरी लगती है।”
सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा, “घातक कोरोना से जुझ रही जनता को इससे निजात पाने के लिए टीके की देश में जितनी सख्त जरूरत है उससे कहीं कम उपलब्ध होने से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है।” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा की यही मांग है कि, “ केन्द्र और राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समर्थन से इस संबंध में प्रभावी नीति बनाकर उसपर ईमानदारी से अमल करें।”


Download Android App
Download iOS App



