उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार अभियानों में राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग भी तेज होते जा रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है।
उपमुख्यमंत्री का कहना है कि सपा प्रमुख को न तो कोरोना का टीका पसंद है और न ही माथे पर टीका। उन्होंने शनिवार को किए ट्वीट में लिखा, “अखिलेश यादव जी आपको न कोरोना का टीका पसंद है न माथे का टीका पसंद है !”
श्री अखिलेश यादव जी आपको न कोरोना का टीका पसंद है न माथे का टीका पसंद है !
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) January 29, 2022
बता दें, इससे पहले गुरुवार को हापुड़ में केशव प्रसाद ने दावा करते हुए कहा था कि, सत्ता में आने का दम भर रही साइकिल पंचर हो चुकी है। लक्ष्मी जी कभी टूटे वाहन पर सवार नहीं होतीं। उत्तर प्रदेश में लक्ष्मी जी फिर से कमल पर बैठकर आ रही हैं।
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन चुनाव में विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ होगा और यह चुनाव वर्ष-2024 लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करेगा। उत्तर प्रदेश की खुशहाली के लिए वर्ष-2022 का चुनाव जीतना जरुरी है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया गया।
सभी योजनाएं बिना भेद-भाव के कार्यान्वित की गई हैं। प्रदेश में योगी सरकार ने गुंडाराज समाप्त किया है और उत्तर प्रदेश में कुशासन और सुशासन की लड़ाई है। सत्ता में आने पर प्रदेश को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त, गुंडागर्दी मुक्त उत्तम प्रदेश बनाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



