उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि महज परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा देने से विकास नहीं होगा, बल्कि इसके लिये प्रशासन के साथ-साथ आम जनता को भी मदद करनी होगी।
योगी ने सूरजकुंड धाम में 55.30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा कि योजनाओं का अनुमोदन कर देने मात्र से विकास नहीं होगा। इसके लिये प्रशासन के स्तर पर सटीक अमल करने और इसमें जनसहयोग की भी जरूरत होगी।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास के एक नये युग में प्रवेश कर चुका है। यहां अनेक योजनाएं आ रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा। युवाओं को रोजगार के लिये सूरत, मुम्बई, दिल्ली और अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। योगी ने कहा कि सूरजकुंड धाम पिछले कई दशकों से विकास की राह देख रहा था। अब यहां 2.60 करोड़ रुपये की पर्यटन विकास परियोजनाएं शुरू होंगी।


Download Android App
Download iOS App



