श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने दावा करते हुए कहा कि प्रेमानंद जी ने विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर अपने आश्रम बुलाया है। साथ ही दिनेश फलाहारी ने कहा कि जब प्रेमानंद महाराज एक साधारण संत थे, तब महाराष्ट्र की एक PR कंपनी राजस्थान के एक प्रॉपर्टी ग्रुप के साथ उनसे मिलने आई थी। उन सभी ने महाराज जी से कहा कि वे उन्हें दुनिया भर में मशहूर बनाना चाहते हैं क्योंकि हर कोई उनके प्रवचन पसंद करता था। महाराज जी ने कहा कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, बस उनके भजनों में कोई खलल नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई खलल नहीं पड़ेगा। इसलिए, प्रेमानंद महाराज के लिए उन्होंने विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये में हायर किया।
दिनेश फलाहारी और प्रेमानंद जी के बीच हुए थे मतभेद
दिनेश फलाहारी ने कहा कि कुछ समय पहले महाराज जी और इन लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ था। हमने भी उनसे सवाल किया कि आखिर वे महाराज जी को क्यों परेशान कर रहे हैं। उनका कहना था कि वे विराट कोहली को लेकर आए थे, लेकिन बाद में महाराज जी का ध्यान किसी दूसरी पार्टी की ओर हो गया। आरोप है कि सेवा के नाम पर उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया और कुछ गलत गतिविधियों में भी शामिल रहे। इस पर महाराज जी ने उन्हें फटकार लगाई, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विराट कोहली को दी रकम
उन्होंने यह भी दावा किया कि विराट कोहली जब पहली बार महाराज जी से मिलने आए थे, तब उनसे पैसे लिए गए थे। हालांकि बाद में कोहली को लगा कि ऐसा करना ठीक नहीं था। इसके बाद दूसरी मुलाकात के दौरान उन्होंने कथित तौर पर बड़ी रकम वापस कर दी। दावा यह भी है कि आज भी विराट कोहली महाराज जी के साथ रहने वाले साधकों के भोजन का खर्च उठाते हैं। उन्होंने कोहली को अच्छा व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी भी अब राधा रानी की भक्त हैं। उनके मुताबिक, विराट कोहली शुरुआत में कारोबारी के तौर पर आए थे, लेकिन बाद में राधा रानी के भक्त बन गए।
विराट कोहली के प्रवक्ता ने किया खंडन
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है । प्रवक्ता ने दिनेश फलहरी के दिए गए बयानों को गलत बताया है । प्रवक्ता ने कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के संबंध में जो भी बातें कही हैं, वे तथ्यात्मक रूप से भी गलत हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली अपनी श्रद्धा से महाराज जी के दर्शन के लिए वृंदावन जाते है साथ उनका बहुत आध्यात्मिक जुड़ाव जुड़ा हुआ है । प्रवक्ता ने मीडिया से अपील की है कि सभी तथ्यों को जानकार और पूरी बात समझकर किसी बात का फैसला लिया जाए । उन्होंने मीडिया से अपील की है कि ऐसी अफवाहों को बढ़ावा न दें। यह बयान विराट कोहली की ओर से जारी किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




