EC ने आजम खान पर दूसरी बार लगाया बैन, 48 घंटे के लिए प्रचार पर रोक

Summary :

समाजवादी पार्टी के नेता खान पर उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के मामले में मंगलवार को 48 घंटे के लिए प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी गयी।

आयोग ने इस महीने आजम खान पर दूसरी बार इस तरह का प्रतिबंध लगाया है। यह पाबंदी बुधवार सुबह छह बजे से प्रभाव में आएगी।

UP के बहराइच में बोले मोदी-मेरे डर से रुकीं आतंकवाद की घटनाएं

इससे पहले उन्हें भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया गया था।

Desk Team