निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की बृहस्पतिवार को घोषणा की। ये सीटें भाजपा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्यों के इस्तीफा देने के कारण रिक्त हो गई थीं। उपचुनाव 23 सितंबर को होगा और मतगणना भी उसी शाम होगी।
कच्छ में घुसे पाकिस्तानी कमांडो, गुजरात के सभी बंदरगाहों पर नौसेना ने जारी किया अलर्ट
आयोग ने कहा कि उपचुनाव संबंधी अधिसूचना पांच सितंबर को जारी की जाएगी। इस माह की शुरुआत में संजय सेठ और सुरेंद्र सिंह नागर ने सपा तथा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उच्च सदन में उनका कार्यकाल सात जुलाई, 2022 को समाप्त होने वाला था।


Download Android App
Download iOS App



